Thursday, October 22, 2026
Uttarakhand

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का श्री केदारनाथ धाम भ्रमण नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का श्री केदारनाथ धाम भ्रमण नवंबर के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित

राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां की प्रारंभ, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित, भ्रमण की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर की गई चर्चा

राष्ट्रपति के भ्रमण के साथ ही श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम एवं सुविधाजनक बनाए रखने पर विशेष जोर

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का श्री केदारनाथ धाम भ्रमण कार्यक्रम नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है। प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

इस क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई तथा कार्यक्रम के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत उनके द्वारा श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान भ्रमण कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि महामहिम राष्ट्रपति का प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं सुचारू रूप से संपन्न हो। इसके साथ ही धाम में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण की तैयारियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत संबंधित व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि महामहिम राष्ट्रपति का भ्रमण कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न होने के साथ ही श्री केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा भी सुचारू बनी रहे।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!