Sunday, November 22, 2026
Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की भेंट, लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की भेंट, लिया आशीर्वाद

आगामी कुंभ मेले के सफल आयोजन को लेकर भी की चर्चा

हरिद्वार 21 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले के सफल, सुव्यवस्थित एवं दिव्य-भव्य आयोजन को लेकर भी जगद्गुरु शंकराचार्य जी से चर्चा की। इस अवसर पर राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला,कुंभ मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका, जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!