Friday, November 20, 2026
Uttarakhand

मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनकवि डॉ. अतुल शर्मा से फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनकवि डॉ. अतुल शर्मा से फोन पर वार्ता कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में श्री हरीश कोठारी ने देहरादून के वाणी विहार स्थित डॉ. अतुल शर्मा के आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा मुख्यमंत्री की ओर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। डॉ. अतुल शर्मा हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उपचार के बाद वर्तमान में वे अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!