Friday, October 23, 2026
Uttarakhand

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वाले तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन

कोतवाली श्यामपुर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण करने वाले तत्वों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन

यातायात संचालन और आमजन को पेश आ रही परेशानियों का लिया संज्ञान

NHAI व थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण न हटाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की दी गई चेतावनी

नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने एवं आमजन को होने वाली असुविधा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण एवं थाना श्यामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने आज श्यामपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

अभियान के दौरान नेशनल हाईवे एवं उसके आसपास अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को अतिक्रमण हटाने तथा भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। JCB की मदद से अतिक्रमण को भी हटाया गया।

साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने एवं सड़क पर अनावश्यक रूप से अवरोध उत्पन्न न करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

स्पष्ट किया गया कि नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!