Thursday, October 8, 2026
Uttarakhand

रुद्रप्रयाग में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

रुद्रप्रयाग में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश की द्वितीय राजभाषा संस्कृत के उत्थान हेतु मंगलवार, 07 अक्टूबर 2026 को पीएम श्री अ.उ. स्वामी सच्चिदानंद राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।

उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ/वरिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक स्पर्धा, समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण, समूहगान व श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत, विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा मनसाराम मैन्दुली, पीटीए अध्यक्ष प्रवीण सेमवाल एवं प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी की उपस्थिति में वेद मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जनपद के सभी विकासखंडों से ब्लॉक स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने शिक्षकों के साथ बड़े उत्साह से प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि संतोष रावत ने कहा कि संस्कृत हमारी अमूल्य धरोहर है, इसे संजोकर रखना हमारा परम कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथि मनसाराम मैन्दुली ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत के प्रचार-प्रसार में योगदान का आह्वान किया। प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी ने कहा कि संस्कृत ही हमारी संस्कृति की मूल जड़ है। कार्यक्रम जनपद संयोजक शशि प्रसाद पुरोहित के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में सूरज मोहन चमोली, डॉ. किरन, अजय भट्ट, राकेश कंसवाल, शोभा डोभाल, सुखदेव सिलोड़ी, प्रवीण कुमार, प्रीति, आजाद जुयाल, नवीन नौटियाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गंगाराम सकलानी ने किया। आज कनिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं संपादित की जा रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!