Friday, October 16, 2026
Uttarakhand

श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकोंं पर पुलिस की कार्रवाई, 31 किए गिरफ्तार

कोतवाली नगर हरिद्वार

श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकोंं पर पुलिस की कार्रवाई, 31 किए गिरफ्तार

पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने भिक्षुक अधिनियम के तहत दर्ज किया मुकदमा

श्रद्धालुओं को भीड़ में चोरों से सावधान रहने के लिए भी किया गया जागरूक

भारतवर्ष के अलग-अलग कोनों से गंगा स्नान के लिए हर की पौड़ी आ रहे श्रद्धालुओं का रस्ता रोक तंग कर रहे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश शहर कोतवाल व उनकी टीम द्वारा आज दिनाँक 15-10-26 को हरकी पैडी क्षेत्र में घाटो के लिए आने जाने वाले रास्तों पर यात्रियो से जबरदस्ती भीख मांग परेशान कर रहे 31 भिखारियो को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध भिक्षुक अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

सभी गिरफ्तार 31 भिक्षुकों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। विधिक कार्रवाई जारी है। श्रद्धालुओं को भेद के बीच में अपने सामान विशेषकर मोबाइल, ज्वेलरी, पर्स आदि का ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया गया।

पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा
2- उ0नि0 अंशुल अग्रवाल
3-उ0नि0 राधकृष्ण रतुडी
6- का0 रमेस
7- कानि0 मान सिंह,
8- का0 भूपेन्द्र गिरी
9-का0 अमित कुमार
10-का0 रितेश कुमार
11-का0 नितिन रावत


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!