Saturday, October 17, 2026
Uttarakhand

हानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में 1400 कन्याओं का पूजन, दिया नारी सम्मान का संदेश

आज महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के संकल्प अनुसार कैंट विधानसभा के वार्ड 34 गोविंदगढ़ एवं वार्ड 43 द्रोणपुरी में कन्या पूजन में शरदीय नवरात्रि के छठे नवरात्र मां कात्यायनी स्वरूप की विधिवत पूजा अर्चना की गई।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के द्वारा 1400 कन्याओं का चरण धोकर पुष्प वर्षा कर आरती करके विधिवत रूप से मां कात्यायनी स्वरूप की पूजा की उन्होंने बताया कि मां स्वरूप कन्याओं का पूजन करना मात्र एक पूजन नहीं बल्कि
सनातन संस्कृति और नारी सम्मान का संदेश है।
इन नौ दिवसीय आयोजन के माध्यम से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के साथ समाज में धार्मिक चेतना, सेवा भावना और नारी सम्मान का संदेश दिया जा रहा है। कन्या पूजन की यह परंपरा हमें स्मरण कराती है कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति हैं। उनका सम्मान एवं सशक्तीकरण एक बेहतर और समृद्ध समाज के निर्माण का आधार है।
आह्वान किया कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि मां भगवती की कृपा से प्रदेश और देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना बनी रहे।

कार्यक्रम में सुनील शर्मा प्रदीप कुमार आशीष शर्मा राजेश बडोनी राहुल चंदेल मनीष पाल कुलदीप पंत मंडल पदाधिकारी गण पार्षद गण उपस्थित है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!