Wednesday, April 29, 2026
India

दुनियां के 29 देशों में दहशत का माहौल बना कर भारत पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन

तमाम एहतियाती प्रयासों के बावजूद पूरी दुनिया में दहशत, भय और चिंता का विषय बने करोना से जंग लड़ते-लड़ते जैसे-तैसे लोग सामान्य जिन्दगी जीने की और बढ़ रहे थे कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने फिर दहशत और डर का माहौल उत्पन्न कर दिया है। करीब 29 देशों में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के 373 मामले दर्ज किए गए हैं। अब इसने भारत में भी दस्तक दे दी है।  देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कर्नाटक में दो मामले मिले हैं उनके संपर्क में आये पांच लोग भी कोरोना पॉजीटिव हैं। जिनकी निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कर्नाटक से जो दो मामले सामने आये हैं उनमे से एक संक्रमित की उम्र 66 और दूसरे की 46 साल है। उनके सभी संपर्कों की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि दोनों संकमितों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। अब इनके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर के अनुसार दोनों सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे जिनमें ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इसमें से एक 66 साल के दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है। ये वापस चले गए हैं। इनके संपर्क में आए 24 प्राथमिक और 240 सेकेंडरी संपर्कों का पता लगा लिया है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दूसरा व्यक्ति 46 वर्षीय डॉक्टर है। उनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। डॉक्टर के प्राथमिक और सेकेंडरी संपर्कों में से 5 लोग कोविड पॉजिटिव आए हैं। 6 लोगों को आइसोलेट कर अस्पताल में भर्ती किया है। किसी को गंभीर लक्षण नहीं हैं। ये लोग पूरे वैक्सीनेट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!