Monday, February 9, 2026
HaridwarUttarakhand

जूनापीठाधीश्वर ने गुरू गोरक्षनाथ की धूनी में पवित्र अग्नि प्रज्जवलित की

हरिद्वार। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने आज ज्वालापुर के नाथनगर में शिवावतार परम योगी गुरू गोरक्षनाथ की धूनी में पवित्र अग्नि प्रज्जवलित की। आज दोपहर वे वरि0 पत्रकार ललितेन्द्र नाथ जी के आमंत्रण पर उनके आवास परिसर में स्थित नवनिर्तित पूजा गृह पहुंचे और विधि विधान के साथ शिवावतार योगी गुरू गोरक्षनाथ के पवित्र अग्नि कुण्ड ‘धूनी’ में अग्नि प्रज्जवलित की। पूजन और हवन आदि समस्त धार्मिक कर्मकांड पं0 गिरीश चन्द्र मिश्रा ने संपन्न करवाये।

इस अवसर पर जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेशन स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने कहा कि संयासियों और नाथों का गहरा रिस्ता है, हमार उपासना की विधि अलग हो सकती है, लेकिन वैदिक मंत्र , लोकोचार वेद, पुराण सब एक ही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह वृक्ष एक होता है और उसकी शाखाएं अलग-अलग होती हैं। उसी तरह सबका ईश्वर एक ही है। स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने वरिष्ठ पत्रकार स्व0 शोभानाथ जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में उनके पुत्र ललितेन्द्र नाथ जी से जानकारी प्राप्त की और स्व0 शोभानाथ जी की कर्मस्थली का गौर से देखा। इस मौके पर विधायक मदन कौशिक, पार्षद अनुज सिंह, प्रेस क्लब के अध्यक्ष धर्मेंद चौधरी, महासचिव दीपक मिश्रा, शिवशंकर जायसवाल, प्रमोद कुमार पाल, पंकज सेठी, विक्रम सिंह सिद्धु, राजवेन्द्र कुमार, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, दीपक नौटियाल, नरेश दीवान शैली, डॉ0 हरिनाराण जोशी, डॉ0 नरेश मोहन, संतोष चौहान, आदि अनेक पत्रकारगण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!