Saturday, May 9, 2026
Uttarakhand

महाविद्यालय जयहरीखाल में संगोष्ठी हुई आयोजित​ »

​भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल की रेडक्रास इकाई के तत्वावधान में ‘विश्व रेडक्रास दिवस’ के अवसर पर “मानवता में एकजुट” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजित की गई। संगोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

महाविद्यालय जयहरीखाल के वाणिज्य विभाग में रेडक्रास इकाई के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डा. लवली रानी राजवंशी के संबोधन और मानवता की सेवा के संकल्प के साथ हुआ। संबोधन में प्राचार्य डा. राजवंशी ने विद्यार्थियों को रेडक्रास के सिद्धांतों और उसके संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।

रेडक्रास इकाई की संयोजक डा. मानसी वत्स ने कहा कि आज के दौर में जब दुनिया अनेक चुनौतियों से जूझ रही है, तब ‘मानवता में एकजुटता’ का विचार सबसे अधिक प्रासंगिक है। रेडक्रास इकाई के सह संयोजक डा. एसए अंसारी ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों को न केवल शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट बनना है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सेवा और करुणा का भाव भी जागृत रखना है। संगोष्ठी में वक्ताओं ने रेडक्रास के सात मूल सिद्धांतों मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी में महाविद्यालय की छात्रा कु. साक्षी, कु. हिमानी तथा कु. नेहा ने अपने विचार व्यक्त कर इसके महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं व प्राध्यापकों द्वारा मानवता की सेवा, स्वास्थ्य संवर्धन और एक बेहतर भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन डा. मानसी वत्स (संयोजक रेडक्रास इकाई) व डा. एसए अंसारी (सह संयोजक रेडक्रास इकाई) के निर्देशन में किया गया। ​इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!