Tuesday, May 12, 2026
Uttarakhand

शहीद दिनेश बिष्ट के अदम्य साहस और शौर्य को किया नमन »

हवालबाग ब्लॉक के फलसीमा में सोमवार को अमर शहीद सैनिक दिनेश बिष्ट की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने किया। इस दौरान उन्होंने शहीद की माता बिशनी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि उत्तराखंड के वीर सपूतों ने आजादी से पहले और उसके बाद भी देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि इसी दिन मणिपुर में आतंकी हमले के दौरान सैनिक दिनेश बिष्ट शहीद हुए थे और उनका बलिदान राष्ट्र हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीद दिनेश बिष्ट के साहस, शौर्य और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह लटवाल, ग्राम प्रधान चंपा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भगवत बिष्ट, बिशन सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, वीरेंद्र सिंह, बलवंत बिष्ट, किशन बिष्ट, दीपक सिंह, गोलू बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह, भुवन सिंह, भूपाल सिंह, माया देवी, किरण बिष्ट, महिमा बिष्ट, अनिता देवी, सावित्री देवी और नंदी देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!