Saturday, October 10, 2026
Uttarakhand

सर्व पितृ अमावस्या पर लाखों अज्ञात लोगों का सामूहिक तर्पण करेगी अयोध्या फाउंडेशन

सर्व पितृ अमावस्या पर लाखों अज्ञात लोगों का सामूहिक तर्पण करेगी अयोध्या फाउंडेशन

हरिद्वार, 9 अक्टूबर। अयोध्या फाउंडेशन द्वारा शनिवार 10 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या पर धर्म के लिए बलिदान देने वाले लाखों अज्ञात लोगों का सामूहिक तर्पण किया जाएगा। अयोध्या फाउंडेशन की संस्थापक मीनाक्षी शरण ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि चंडी घाट पर पूर्ण विधि विधान के साथ विद्वान पंडितों की देखरेख में करोड़ों हिंदू बलिदानियों की आत्मशांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए सामूहिक तर्पण संपन्न किया जाएगा। देश के कई राज्यों के साथ विदेशों में भी सामूहिक तर्पण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था 10 वर्षों से लगातार सामूहिक तर्पण कार्यक्रम आयोजित करती चली आ रही है। मीनाक्षी शरण ने कहा कि देश के विभाजन में अनेकों लोगों को जान गंवानी पड़ी। कई वंश मिट गए। विदेशी आक्रांताओं द्वारा भी हिंदुओं का दमन किया गया। सामूहिक तर्पण का उद्देश्य भारतीय समाज को बलिदानों के प्रति जागरूक करना है। हिंदुओं को अपने गौरवशाली इतिहास का स्मरण अवश्य रखना चाहिए। युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति शिक्षित करना भी अभियान का हिस्सा है। हिंदू रक्षा मंच के कमल गौतम ने कहा कि संयुक्त रूप से सामूहिक तर्पण कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। सनातन धर्म हिंदू परंपराओं को जीवित रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन सामूहिक तर्पण में शामिल होकर पुण्य लाभ अवश्य प्राप्त करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!