Tuesday, October 13, 2026
Uttarakhand

सचिव कार्मिक एवं सतर्कता नवनीत पांडेय ने किए बाबा केदार के दर्शन, श्रद्धालुओं से किया ‘कैरी मी बैक’ अभियान में जुड़ने का आह्वान

*सचिव कार्मिक एवं सतर्कता नवनीत पांडेय ने किए बाबा केदार के दर्शन, श्रद्धालुओं से किया ‘कैरी मी बैक’ अभियान में जुड़ने का आह्वान*

सचिव कार्मिक एवं सतर्कता नवनीत पांडेय ने श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन किए और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने धाम में चल रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया। सचिव ने श्रद्धालुओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि हिमालयी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को बचाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

सचिव नवनीत पांडेय ने केदारनाथ धाम में स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से संचालित ‘कैरी मी बैक’ अभियान को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम जैसे पवित्र तीर्थस्थल की स्वच्छता के लिए प्रत्येक श्रद्धालु को अपनी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान प्लास्टिक की बोतलें, रैपर एवं अन्य कचरा खुले में न फेंकें और अपने साथ लाए गए कचरे को निर्धारित कूड़ेदान या वापस अपने साथ ले जाएं। उन्होंने कहा कि ‘कैरी मी बैक’ अभियान का उद्देश्य कचरे के उचित निस्तारण को बढ़ावा देना और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने सभी से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता कर केदारनाथ धाम को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने में सहयोग देने का आह्वान किया और कहा कि जनसहभागिता से ही हिमालयी पर्यावरण का संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस पवित्र धाम की प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित रखा जा सकता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!