Monday, September 15, 2025
Uttarakhand

हरिद्वार में महिला का गैंगरेप

धर्मनगरी हरिद्वार में मानवता एक बार फिर शर्मसार हुई है। एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक महिला शौच करने के लिए सुबह जंगल में गई। जंगल में अंकित और मोंटी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही महिला जंगल में पहुंची अंकित और मोंटी ने महिला के साथ जबरन दुराचार किया। दुराचार करने के बाद उन्होंने महिला के साथ मारपीट की और महिला को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे दोनों महिला को जंगल में छोड़ कर ही भाग गए।

आरोपियों के भागते ही महिला सीधे जंगल से अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन महिला को तुरंत कलियर थाने में ले गए और यहां रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है तो वहीं महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!