Friday, October 16, 2026
Uttarakhand

चौक बाजार ज्वालापुर श्री रामलीला समिति के रंग मंच पर सीता हरण, जटायु वध देखने उमड़ी दर्शको की भारी भीड़, मुख्य अतिथियों ने प्रभु श्री राम की पूजा आरती कर प्राप्त किया आशीर्वाद

हरिद्वार। चौक बाजार श्री राम लीला समिति ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव रंगमंच पर बुधवार की रात सीता हरण, जटायु वध लीला का मंचन किया गया। जिसे देखने दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं इससे पूर्व रंगमंच पर पधारे मुख्य अतिथि श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, उपाध्यक्ष मनोज झा, दलपति पुनीत त्रिपाठी, आयुष ठेकेदार, डॉ. अजय तुम्बडिया, आवेश तुम्बडिया, शाश्वत वशिष्ठ, जिला विशेष संपर्क प्रमुख विश्व हिंदू परिषद – मंडल मंत्री – पार्षद तन्मयी श्रोत्रिय धर्मपत्नी समाजसेवी शिवम पटेल श्रोत्रिय, बानी खेवड़िया, संदीप कीर्तिपाल, निशांत कीर्तिपाल द्वारा प्रभु श्री राम जी की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान करने वालों में श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष शशिकांत वशिष्ठ, मंत्री शिवम अंगार सोडिया, संयोजक सुबोध बंसल, शिवम बंसल, मंत्री बक्शी चौहान, मुकेश चौहान, विजय वर्मा, ईश्वर चंद जैन, लव चौहान, शशिकांत मौलातिए, गौरव झा, अनिमेष शर्मा, पंडित हरिओम जयवाल, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!