Saturday, October 31, 2026
Uttarakhand

जनपद में चल रहे कुंभ मेले निर्माण कार्यों एवं सड़क मरमत कार्य का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धरातल पर पहुंच कर निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

*जनपद में चल रहे कुंभ मेले निर्माण कार्यों एवं सड़क मरमत कार्य का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धरातल पर पहुंच कर निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा।*

*कुंभ निर्माण कार्यों एवं सड़क सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाएं: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित*

*जिलाधिकारी ने रुड़की से बाहादराबाद और हरिद्वार तक सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा कुंभ कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण*

*राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को रूड़की बडेरी राजपुताना से बाहादराबाद टोल प्लाजा तक सड़क सर्विस लेन निर्माण एवं सड़क मरम्मत कार्यों को 15 दिन के भीतर पूर्ण करने के दिए निर्देश*

*हरिद्वार।मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को रुड़की से बाहादराबाद एवं हरिद्वार तक विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कुंभ निर्माण कार्यों तथा सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हो सकें। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले से संबंधित सभी निर्माण एवं सड़क सुधार कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि रूड़की बडेरी राजपुताना से बाहदराबाद टोल प्लाजा तक के सड़क मरमत कार्य एवं सर्विस लेन निर्माण कार्यों 15 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं अन्य संबंधित कार्यों के दौरान यदि किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निराकरण कराएं। किसी भी समस्या के कारण निर्माण कार्यों में विलंब नहीं होना चाह। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्माण स्थलों पर पर्याप्त श्रमिक एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कुंभ मेला-2027 की तैयारियां शासन की प्राथमिकता में हैं। सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करेंजिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा शंकराचार्य चौक से डाम कोठी क्षेत्र में कराए जा रहे सड़क सुधारी करण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे तथा आमजन और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश सिंचाई विकास त्यागी, एसडीओ सिंचाई उत्तर प्रदेश भारत भूषण, तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं कॉन्टैक्टर मौजूद रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!