मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 13वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान
**मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 13वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान**
**आयरिश पुल से दिव्यांग घाट एवं गोविंदपुरी घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान**
**अभियान के दौरान विभिन्न संस्थाओं एवं नगर निगम की टीमों ने टनों कूड़ा एवं अपशिष्ट एकत्रित कर निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा।**
**हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से संचालित विशेष स्वच्छता महाअभियान सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आयरिश पुल से लेकर दिव्यांग घाट, गोविंदपुरी घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों, वेलनेस समाज फाउंडेशन सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों एवं कार्मिकों ने सहभागिता की। इस दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली की सहायता से टनों कूड़ा एवं अपशिष्ट एकत्रित किया गया, जिसे उचित निस्तारण के लिए नगर निगम को सौंपा गया।
जिला प्रशासन द्वारा कुंभ मेला-2027 से पूर्व गंगा घाटों, मंदिर परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने तथा गंगा घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न फैलाने की अपील की है। साथ ही कपड़ों एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री को गंगा में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थानों पर जमा कराने का आग्रह किया है।
अभियान में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जेपी जुयाल, नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी पवन कार्की, सहायक नगर आयुक्त गौरव रावत, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, सुपरवाइजर बलराम, दीपक, विक्रान्त, प्रदीप, धीरज सहित। विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों एवं 20 पर्यावरण मित्रों ने सक्रिय सहभागिता की।
