Saturday, November 21, 2026
Uttarakhand

श्रीराम कथा, पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से गोंडा, उत्तर प्रदेश की धरती पर प्रवाहित हो रही ज्ञान गंगा

श्रीराम कथा, पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से गोंडा, उत्तर प्रदेश की धरती पर प्रवाहित हो रही ज्ञान गंगा
✨पूज्य संतों का पावन सान्निध्य गोंडा की धरा को कर रहा आलोकित
✨भगवान श्रीराम के आदर्शों से आलोकित हो रहा जनमानस
💥पूरे विश्व को जागृत करने का दर्शन है सनातन
🌟गोपाष्टमी, श्री तुलसी विवाह एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य श्रीराम कथा का आयोजन
💥परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज, आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, गीता मनीषि, स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज सहित भारत के मूर्धन्य पूज्य संतों का पावन सान्निध्य

गोंडा, उत्तर प्रदेश। 20 नवम्बर। भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और भक्ति परंपरा के दिव्य आलोक में गोंडा, उत्तर प्रदेश की पावन धरा पर श्रीराम कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ हुआ। गोपाष्टमी, श्री तुलसी विवाह एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित यह श्रीराम कथा भगवान श्रीराम के आदर्शों, जीवन मूल्यों, मर्यादा, करुणा, त्याग, सेवा और समर्पण को जन-जन तक पहुँचाने का एक दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव है।

इस पावन अवसर पर परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, योगऋषि पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज, पूज्य आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज, गीता मनीषि, पूज्य स्वामी ज्ञानानन्द जी महाराज सहित भारतवर्ष के मूर्धन्य पूज्य संतों, धर्माचार्यों एवं गणमान्य अतिथियों का पावन सान्निध्य एवं गरिमामयी उपस्थिति इस दिव्य आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

रामकथा के सुप्रसिद्ध कथाव्यास पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की दिव्य, अलौकिक एवं मंगलमयी जीवनगाथा का भावपूर्ण वर्णन के माध्यम से भक्त भक्ति रस का पान कर रहे हैं।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि “सनातन है तो भारत है और भारत है तो सनातन है। भारत की आत्मा सनातन में बसती है।” हमारे संत-महापुरुष हजारों वर्षों से सनातन के शाश्वत ज्ञान और जीवन मूल्यों को स्वयं जीकर मानवता का मार्गदर्शन करते आए हैं।
युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आज विश्व को केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ही नहीं, बल्कि सनातन इंटेलिजेंस की आवश्यकता है। गूगल पूरे विश्व का नक्शा दे सकता है, लेकिन किसके नक्शेकदमों पर चलना है, जीवन की सही दिशा क्या है, यह मार्गदर्शन महापुरुष ही दे सकते हैं। गूगल हमें इन्फॉर्मेशन दे सकता है, लेकिन इनर कनेक्शन केवल सनातन दे सकता है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को वर्तमान समय का भगीरथ बताते हुए उनकी पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के गोलोक गमन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूज्य राजन जी महाराज ने अपनी ओजस्वी, भावपूर्ण और भक्तिरस से ओतप्रोत कथा शैली के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन के विविध प्रसंगों का आध्यात्मिक एवं भावनात्मक चित्रण किया।
पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि भारत की संत परंपरा सदैव समाज को जोड़ने, संस्कारों को संरक्षित करने और मानवता को नई दिशा देने का कार्य करती रही है। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी को रामायण के जीवन मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संस्कारवान युवा ही सशक्त, समरस और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं। श्रीराम का जीवन युवाओं को साहस, संयम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रेरणा देता है।
इस पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों, युवाओं, मातृशक्ति एवं समस्त क्षेत्रवासियों इस दिव्य कथा और संतों के दर्शन का लाभ लें रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!