Friday, July 11, 2025
DehliIndiaLatestNationalNews

अहमदाबाद से 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 242 यात्री सवार थे।

 

अहमदाबाद में भारत की सबसे बड़ी हवाई दुर्घटना खबर आयी है। जिसने पूरे देश का झकझोर दिया है। 1.38 बजे हुई इस दुर्घटना में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार बताये जा रहे हैं। अभी तक 200 लोगों को अस्पतला पहुंचाया गया है। 20 लोग ऐसे भी हैं जो उस बिल्डिंग में रहते थे जिससे विमान का एक हिस्सा टकराया है। बिल्डिंग में अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। प्रारंभिग जानकारी के अनुसार हादसे में 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं। विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गाे ऑफिस के पास क्रैश हुआ।
जानकारी के अनुसार एअर इंडया के इस ड्रीमलाइनर प्लेन में सवार यात्रियों में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक सवार थे। एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर ।प्-171 ने दोपहर 1रू38 बजे उड़ान भरी थी। महज दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!