Sunday, May 24, 2026
Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितारगंज में किसान सहकारी चीनी मिल्स लि0 के पेराई सत्र का विधिवत पूजा, पटला पूजन व कनवेयर में गन्ना डालकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने गन्ना किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने गन्ने की अगेती प्रजाति का मूल्य ₹355 प्रति कुन्तल व सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹345 प्रति कुन्तल किए जाने तथा बंगाली समुदाय के नमो शुद्र के कारपस फंड तथा संत केसर सिंह छात्रवृति के कारपस फंड को ₹2 करोड से बढाकर ₹4 करोड किए जाने की घोषणा की और उन्होंने कहा कि भविष्य में इस चीनी मिल से बिजली व एथेनॉल का उत्पादन भी किया जाएगा। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार हमेशा किसानों को आधुनिक व सम्पन्न बनाये जाने हेतु कार्यरत है। हम हमेशा किसानों के साथ थे और भविष्य में भी किसानों के साथ खड़े रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!