Friday, September 11, 2026
Uttarakhand

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित विज्ञापन उत्तराखण्ड से प्रकाशित लघु, अध्यम और मझौले समाचार पत्र-पत्रिकाओं सहित सूचीबद्ध वेब पोर्टलों को भी जारी करने की मांग की है।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट की ओर से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि 28 जनवरी, 2025 से उत्तराखण्ड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से हो रहा है। जिसके संबंध ‘संकल्प से शिखर तक’ 38वें राष्ट्रीय खेल, उत्तराखण्ड नामक विज्ञापन का प्रस्ताव सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा तैयार कर दैनिक सामचार पत्रों को जारी किया जा रहा है। जबकि राज्य से प्रकाशित लघु, मध्यम और मझौले समाचार पत्र-पत्रिकाओं को विज्ञापन जारी करने के संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं बना है। महानिदेशक को भेजे गये पत्र की प्रति राज्य के मुख्यमंत्री और सूचना सचिव को भी पृष्ठांकित की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!