Wednesday, June 17, 2026
DeharadunLatestUttarakhand

उत्तराखंड में आज पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में होगी बारिश, बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ेगी।

गुरुवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह बीते 10 वर्षों में सबसे कम रहा, जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 7.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!