Friday, April 17, 2026
GarhwalHaridwarLatestNewsUttarakhand

डीपीएस रानीपुर, हरिद्वार के छात्र वर्चस्व भदुला ने 96% अंक हासिल कर किया विद्यालय का नाम रोशन

हरिद्वार। Delhi Public School Ranipur के छात्र *वर्चस्व भदूला* ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वर्चस्व की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है।
वर्चस्व की माता सताक्षी जोशी और पिता विक्रांत भारद्वाज ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित और मेहनती छात्र रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने वर्चस्व को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!