झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप में 2 महिला पत्रकार हिरासत में

विश्व हिंदू परिषद के सदस्य कंचन दास द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के बाद त्रिपुरा में दो महिला पत्रकारों को झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया। इन पर धारा 153-ए के तहत धर्म के आधार पर समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और IPC की धारा 120 (B) के तहत आपराधिक साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया है। महिला पत्रकार समृद्धि सकुनिया और स्वर्णा झा हिंसा की घटनाएं कवर करने गयी थी। त्रिपुरा पुलिस ने कहा है कि दोनों पत्रकारों को झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उन्हें नॉर्थ त्रिपुरा के फातिक्रोय पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले पॉल बाजार में सांप्रदायिक नफरत फैलाने में शामिल पाया गया था। समृद्धि सकुनिया ने एम ट्वीट कर कहा है कि उन्हें होटल छोड़ने की इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने लिखा कि पुलिस कल (शनिवार) रात करीब साढ़े दस बजे होटल पहुंची और सुबह साढ़े 5 बजे थ्प्त् की कॉपी सौंपी। हमें राजधानी अगरतला के लिए निकलना था, लेकिन पूरे सहयोग के बावजूद हमें जाने नहीं दिया गया। हमारे होटल के बाहर करीब 16-17 पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहीं, स्वर्णा ने लिखा कि कल रात फोटिक रॉय पुलिस स्टेशन में मेरे और समृद्धि के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने FIR दर्ज कराई है। उन्होंने भी इसकी कॉपी शेयर की है। साथ ही लिखा कि रात लगभग 10-30 बजे हमारे होटल के बाहर पुलिस आई। उस समय उन्होंने हमसे कोई बात नहीं की। सुबह 5-30 बजे के करीब जब हम चेक आउट करने गए, तब पुलिस ने हमारे खिलाफ जो शिकायत हुई थीए उसके बारे में बताया। पूछताछ के लिए धर्मनगर पुलिस स्टेशन ले जाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!