सड़क दुर्धटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
उत्तराखण्ड के देहरादून जनपद में त्यूणी के पास बानपुर में नई कार से सेब के बगीचे में घास काटने के लिए जा रहे एक परिवार के 6 लोगों की सड़क दुर्धटना में दर्दनाक मौत हो गयी। हिमाचल बार्डर पर पंद्राणू से बानपुर गांव की ओर जा रही यह अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे खाई गिर गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दंपती समेत उनके परिवार के अन्य लोग भतीजे की अप्लाइड फार नई अल्टो कार से बानपुर गांव के पास सेब के बगीचे में घास काटने जा रहे थे। कि कार अनियंत्रित होकर गहरी खायी में गिर गयी। दुर्घटना में दंपत्ति सहित उनके पुत्र, पुत्री, भतीजा और साले की मृत्यु हो गयी। जिनके नाम संजय (50 वर्ष) पुत्र शंकर निवासी ग्राम बानपुर तहसील त्यूणी देहरादून, बबली देवी (45 वर्ष) पत्नी संजय, निखिल (14 वर्ष) पुत्र संजय, जगदीश (29 वर्ष) पुत्र दुलाराम सभी निवासीगण बानपुर-त्यूणी और अमित (28 वर्ष) पुत्र किशोरी नाथ निवासी नंदला चिडगांव हिमाचल की दुर्घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। जबकि गंभीर घायल किशोरी आंचल पुत्री संजय निवासी बानपुर ने अस्पताल में दमतोड़ा।