पाक नौसेना की फायरिंग में भारतीय मछुवारे की मौत

गुजरात तट के पास पाकिस्तारी नौसेना द्वारा भारतीय नाव पर बरसाई गई योलियों से एक मछुआरे की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। मृतक मछुआरे का नाम श्रीधर बताया जा रहा है। यह घटना के गुजरात के द्वारका क्षेत्र की बताई जा रही है जहां पाकिस्तान मरीन ने श्जलपरीश् नाम की नाव पर गोलियां बरसाईं। पाकिस्तान और भारत अरब सागर में स्पष्ट समुद्री सीमा नहीं होने के कारण अक्सर एक.दूसरे के मछुआरों को सेना की कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। पाकिस्तान पहले भी भारतीय मछुआरों के खिलाफ गिरफ्तारी और नौका जब्ती जैसी कार्रवाई कर चुका है। इससे पहले पाकिस्तान ने मार्च में 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाएं तो जब्त कर लिया था। वहीं फरवरी में भी पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को देश के जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया था और उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया था। मछुआरों के पास उनके सटीक स्थान को जानने के लिए तकनीक से लैस नौकाएं नहीं हैं। सुस्त नौकरशाही और लंबी विधिक प्रक्रियाओं के कारण, मछुआरे आमतौर पर कई महीनों तक जेलों में रहते हैं और कभी-कभी सालों तक भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!