पुलिस के पर्वतारोही ने यूरोप के एलब्रुस पर लहराया तिरंगा

भारत में 7120 मीटर ऊँचे माउंट त्रिशूल का सफलतापूर्वक आरोहण करने वाले उत्तराखंड पुलिस के सडीआरएफ जवान आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने बहुत खराब मौसम मे यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट (5642 मीटर) एलब्रुस पर सफल आरोहण कर कीर्तिमान स्थापित किया है। ऐसा करने वाले वह उत्तराखंड पुलिस के पहले पुलिस कर्मी बन गए है। 360 एक्सप्लोरर महाराष्ट्र द्वारा 09 अगस्त से 17 अगस्त 2021 तक यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (5642 मीटर) पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया था। जिसका उद्धेश्य स्वतंत्रता दिवस पर माउंट एलब्रुस पर आरोहण कर भारतीय ध्वज फहराना था लेकिन 13,14 और 15 को खराब मौसम की चेतावनी चलते टीम ने बड़ा साहस दिखाते हुए 12 अगस्त को ही एलब्रुस पर सफल आरोहण कर वहा तिरंगा फहराया। वर्ष 2001 से पुलिस में सेवा दे रहे आरक्षी राजेन्द्र नाथ पूर्व में भी एक कीर्तिमान हासिल कर चुके है। यह उत्तराखंड के प्रथम पुलिसकर्मी बने है जिन्होंने माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया है। माउंट त्रिशूल को पर्वतारोहियों द्वारा प्री- एवरेस्ट के रूप में किया जाता है। राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी सतोपंथ, चंद्रभागा-13(6264 मीटर) एवं डीकेडी-2 (5670 मीटर) का भी सफलतापूर्वक आरोहण किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!