चार माह से बंद मंसा देवी-चंडी देवी रोपवे का संचालन शुरू

हरिद्वार में बिल्व पर्वत पर स्थित मां मंसा देवी और नील पर्वत पर स्थित चंडी देवी मंदिर के दर्शनों के लिए विगत चार महिने बंद पड़े उषा ब्रेको के रोपवे को परिचालन प्रारंभ हो गया है। 21 मई को नगर निगम और ऊषा ब्रेकों कंपनी की अनुबंध लीज समाप्त के कारण रोपवे का परिचालन बंद होने से श्रद्धालुओं पहाड़ी पर स्थिति मंसा देवी और चंडी देवी मंदिर पैदल जाने में काफी परेशानी हो रही थी। इस यात्रा में उनका समय भी अधिक लग रहा था। अनुमति मिलने से श्रद्धओं में खुशी है। नगर निगम बोर्ड द्वारा 15 मई, 2021 की बैठक में 30 साल के लिए लीज बढ़ाने की मंजूरी देने के बाद शासन द्वारा इसे मंजूर कर लिया गया है। जिसके बाद रोपवे का संचालन आरंभ हो गया है। उषा ब्रेेको के उत्तरी क्षेत्र के रीजनल हेड मनोज डोभाल के अनुसार रक्षा बंधन के पावन पर्व पर स्थानीय महिलाओं को रोपवे में निशुल्क यात्रा करायी गयी। जिसमें उनके साथ आने वाले लोगों को भी रियायती टिकट जारी किये गये थे। बाहर से हाने वाले यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों ने भी रोपवे के पुनः परिचालन पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!