मॉं ने बेटी से कराई जिस्मफरोशी, विरोध करने पर मामाओं ने भी किया दुष्कर्म। मुंबई से भाग कर बरेली में एसएसपी के पास पहुंची पीड़िता

दौलत कमाने की हवस में एक मां ऐसी अंधी हुई कि उसने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी बेटी को ही जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। बात यहीं तक नहीं रूकि बल्कि देह व्यापार करने से मना करने पर उसके मामाओं ने भी उसके साद दुष्कर्म किया।
मुंबई से भाग कर बरेली पहुंची युवती ने बरेली के एसएसपी आफिस पहुंच कर अपनी दर्दभरी कहानी बयान की। बताया कि उसकी मां भी पहले देह व्यापार करती थी। पिछले साल उसने एक अनजान व्यक्ति से पैसे लेने के बाद जबरन अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कराया। इसके बाद उसके लिए रोज ग्राहक लाना शुरू कर दिया। गर्भ न ठहरे इसके लिए वह अपनी बेटी को गर्भनिरोधक गोलियां खिलाती थी। बेटी के लगातार विरोध करने पर उसकी मां, मौसी और मौसा ने किसी बहाने से उसे मुंबई भेज दिया, जहां उसके दो मांमा रहते हैं। मांमाओं ने उसे मुंबई के एक डांस बार में लगवा दिया। जहां उसे अश्लील डांस करना पड़ता था। इनकार करने पर दोनों मामा मारपीट करते थे और बार से मिलने वाला पैसा भी छीन लेते थे। इसी पैसे में से वे कुछ रकम उसकी मां के अकाउंट में ट्रांसफर करते थे।
युवती ने बताया कि कुछ महिनों के बाद ही मुंबई में उसके दोनों मामाओं ने भी उससे जिस्मफरोशी शुरू करा दी। युवती के मुताबिक पिछले महिने एक दिन वह मुंबई में डांस बार से लौटी तो उसने अपने दोनों मामा से अश्लील डांस और देह व्यापार करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसके दोनों मामा ने एक-एक कर उसके साथ यह कहकर दुष्कर्म किया कि अब उसकी सारी हिचक निकल जाएगी। इसके बाद वह मौका मिलते ही मुंबई से भाग निकली और सीधे अपने गृहनगर बरेली के एसएसपी दफ्तर पहुंच कर आपबीती सुनाई। मुंबई से इस युवती ने अपनी मां, मौसी-मौसा और दोनों मामाओं के खिलाफ बरेली के थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में है। उसने घर लौटने से इंकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!