मदद की आस में पूरी रात गंगा के बीच पत्थर पर रहा राजस्थान का पर्यटक

परिवार सहित ऋषिकेश घूने आया राजस्थान का पर्यटक फिसलकर गंगा में गिरा तो तैर कर एक बड़े पत्थर पर चढ़ गया। लेकिन गंगा में पानी बढ़ने और तेज बहाव के कारण वह निकल नही पाया। मदद की आस में उसने पूरी रात वह गंगा के बीच उसी पत्थर पर बितायी। घटना ऋषिकेश दयानंद आश्रम के पास गंगा के पार की है। जहां गंगा में एक बड़ा पत्थर है। घटना के अगले दिन सुबह गंगा किनारे टहलते हुए जब कृषि उत्पादन मंडी समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष विनोद कुकरेती की नजर युवक पर पड़ी तो उन्होंने कैलास गेट चौकी पुलिस को सूचना दी। युवक मदद के लिए हाथ हिलाते हुए आवाज लगा रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची जल पुलिस ने करीब 24 घंटे से गंगा के बीच में फंसे युवक को राफ्ट की सहायता से गंगा के बीच से सकुशल बाहर निकाल लिया। युवक की पहचान भीम सिंह (27) पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम आवलोम, पोस्ट आफिस आवलोम, जिला जोधपुर, राजस्थान के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!