रांची की छात्रा से देहरादून में जबरदस्ती, हास्टल का कुक गिरफ्तार

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के एक हास्टल में रह कर न्यायिक सेवा के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही झारखंड की 25 वर्षीय छात्रा से कुक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने में इकट्ठे हुए आसपास के लोगों ने कुक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत छह वर्ष से क्लेमेन्टटाउन थाना क्षेत्र के एक हास्टल में रह कर न्यायिक सेवा के लिए तैयारी कर रही छात्रा पर मूलतः चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) निवासी कुक उत्तमी लाल बुरी नजर रखता था। वह मौका देखकर हॉस्टल में छात्रा के पास गया और उसे खींच कर एक कमरे में ले जाने के बाद दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा का शोर सुन कर आस पास के लोगों ने कुक को पकड़ लिया और उसकी जमक पिटाई कर दी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुक हास्टल की छात्राओं को खाना खिलाने के अलावा उन्हें अन्य काम भी कर देता था। जिससे उसने सबका विश्वास जीत रखा था। इसी का फायदा उठाते हुए उसने रांची की छात्रा के नजदीक जाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी एक बार छेड़छाड़ की कोशिश कर चुका है मामला बढ़ने पर तब उसने माफी मांग ली थी। लेकिन इस बार लोगों ने उसकी तबियत से धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!