उत्तराखण्ड: ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराया टेंपो ट्रैवलर, कई पर्यटक घायल

उत्तराखण्ड घूमने आयेे पर्यटकों के टेम्पू ट्रेवलर के ब्रेक फेल होने से वह पहाड़ी से टकरा गया। जिससे उड़ीसा के कई पर्यटक घायल हो गये। घटना देहरादून हाईवे पर भट्टाफाल के पास हुर्ह। सभी का लंढौर स्थित उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, टैंप ट्रैवलर मसूरी से देहरादून जा रहा था। तभी भट्ठाफाल के पास उसके ब्रेक फेल हो गए। ऐसे में चालक ने वाहन को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। इससे वह रुक गया। पुलिस और स्थानीय व्यक्तियों की मदद से घायलों को लंढौर स्थित उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस दुर्घटना में टैंपू ट्रैवलर सवार 13 यात्रियों में से 10 को चोटें आई हैं। सभी का चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में दिल्ली निवासी चालक ललित मेहरा उड़ीसा के सूरज नारायण त्रिपाठी निवासी निगम नगर ब्रहमपुर गंज उड़ीसा, अमिता कुमारी निवासी उडीसा, जे पटनायक, सुजाता दास, दुर्गा प्रसाद पालो, प्रभा सेनी बिशोई, विवेकानंद कर, पीके पटनायक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!