नृत्य प्रतियोगिता में रावी हाउस प्रथम

डीपीएस दौलतपुर में अंतर सदनीय डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डीपीएस दौलतपुर (हरिद्वार) में आयोजित हुई अन्तरसदनीय नृत्य प्रतियोगिता में रावी हाउस ने पहला स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी कब्जाई। झेलम तथा चिनाब सदन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। जबकि यमुना सदन को तीसरा स्थान मिला। विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई।
शनिवार को डीपीएएस दौलतपुर में अंतर विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नवरात्र पर आधारित इस प्रतियोगिता की शुरुआत कक्षा 10वीं की अनाया शर्मा ने महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र ‘अयि गिरि नंदिनी’ से की। इसके बाद चिनाब हाउस की टीम ने दुर्गा के नौ अवतारों का वर्णन नृत्य के जरिये किया। सतलुज सदन ने अत्याचारी महिषासुर के वध की कथा प्रस्तुत की। झेलम सदन ने डांडिया नृत्य किया। गंगा, यमुना तथा रावी सदनों ने नृत्य के जरिए माँ दुर्गा का स्मरण किया। कार्यक्रम में कोरियोग्राफर विकास चंचल ने शानदार प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं।
इसके बाद विद्यालय के प्रो वाइस चैयरमैन विकास गोयल, जाने माने वकील ललित मिगलानी, बहादराबाद थाना प्रभारी नितेश सिंह एवं प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम श्रीवास्तव में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। विकास चंचल और करुणा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की कंग्रेजी शिक्षिका प्रियंका शर्मा के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं यशस्वी सिंह और समृद्धि ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!