शौर्य दीवार पर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर किया तिरंगे को नमन

ज्ञान व चेतना के प्रकाश से भारत को आलोकित करें : डॉ पाठक , उच्च शिक्षा निदेशक
एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) काॅलेज हरिद्वार में गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के सचिव श्री महन्त राम रतन गिरि महाराज द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी उपस्थित थे। ध्वजारोहण के पश्चात् शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर राष्ट्रगान गाया गया तथा काॅलेज में बनायी गयी शौर्य दीवार पर देश के अमर शहीदों को पुष्पाजंली अर्पित की गयी
इस अवसर पर काॅलेज प्रबन्ध समिति के सचिव श्री महन्त राम रतन गिरि महाराज ने अपने संदेश में सभी राष्ट्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें भारतवर्ष को आजाद कराने में हुए शहीदों के सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए।
काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने गणतंत्र दिवस की अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा कि आज हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक तिरंगा अपने सर्वोच्च स्थान पर गर्व के साथ फहरा रहा है। हमें अपने देश की एकता व अखण्डता पर गर्व करना चाहिए। प्राचार्य डाॅ. बत्रा ने डाॅ. पी.के. पाठक निदेशक, उच्च शिक्षा हल्द्वानी का भी शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ पी के पाठक ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि उच्च शिक्षा में अध्ययन-अध्यापन करने वाले हम सभी का यह परम कर्तव्य है कि हम सब मिलकर समाज में प्रचलित कुरीतियों, अंधविश्वासोें व सामाजिक विकृतियों के अंधकार को दूर कर ज्ञान व चेतना के प्रकाश से भारत को आलोकित करें। इस पुनीत अवसर पर संविधान द्वारा प्रदत्त एकता, सम्प्रभुता, समानता, धर्मनिरपेक्षता तथा भाईचारे की शपथ लेते हुए प्रत्येक नागरिक को नैतिक रुप से सुदृढ़ तथा आर्थिक रुप से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। मेरे लिए यह गर्व का विषय है कि विगत वर्षों के कोरोना वैश्विक महामारी में भी हमारे प्राध्यापकों व महाविद्यालयों के स्टाफ द्वारा पूर्ण मनोयोग से आनलाईन शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाकर शिक्षण कार्य में योगदान किया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डाॅ. सरस्वती पाठक, डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. तेजवीर सिंह तोमर, डाॅ. नलिनी जैन, डा. जगदीश चन्द्र आर्य, डाॅ. मनोज कुमार सोही, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. निविन्धया शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, विवेक मित्तल, डाॅ. विजय शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. मोना शर्मा, सुगन्धा वर्मा, डाॅ. अमिता श्रीवास्तव, साक्षी अग्रवाल, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पदमावती तनेजा, विनीत सक्सेना, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. प्रज्ञा जोशी, प्रिंस श्रेात्रिय, डाॅ. सरोज शर्मा, वैभव बत्रा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, वेद प्रकाश चौहान, समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों आदि सहित काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के साथ गणतंत्र दिवस मनाया .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!