मसूरी से लौट रही कार के ब्रेक फेल, कई वाहनों को टक्कर मारी
मसूरी से लौटर रही कार के ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें 6 चार पहिया तथा एक दुपहिया वाहन शामिल है। कार की टक्कर लगने से दुपहिया वाहन सवार को चेट आयी हैं। जबकि अन्य वाहनों में सवार यात्री सुरखित बताये जा रहे हैं। घायल दुपहिया वाहन चालक को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद कार संख्या यूपी 15सीएन 1011 मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा थी। जिसे चासरे बिजनौर निवासी मोनीश पुत्र शरीफ अहमद चला रहा था। कार में परिवार के पांच सदस्य बैठे थे। कोल्हूखेत से लगभग पांच सौ मीटर नीचे इस कार के ब्रेक फेल हो गये और अनियंत्रित हो गयी। कार के ब्रेक फेल होने के बाद एक के बाद एक वाहनों से टक्कर के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। घटना की सूचना मिलने पर कोल्हूखेत चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी यशपाल रावत व सुखिंदर मौके पर पहुंचे और घायल दुपहिया सवार धर्मपुर देहरादून निवासी रजत पुत्र राजपाल को अस्पताल भिजवाया तथा सड़क के दोनों ओर लगे जाम को खुलवाया।