पुलिसकर्मियों की मुराद हुई पूरी, मुख्यमंत्री ने दी 4600 ग्रेड पे की सौगात
लंबे समय से ग्रेड पे की मांग कर रहे पुलिसकर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर 4600 रूपये ग्रेड पे का तोहफा मिला है। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में परेड के मंच से यह घोषणा की। पुलिसकर्मी सरकार से लंबे समय से 4600 ग्रेड पे देने की मांग कर रहे थे। इसके लिए उनके परिजन भी गत मार्च से अब तक आंदोलन कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के नाम पर सड़क और द्वार बनाने की घोषणा के साथ ही देहरादून में पुलिस संग्रहालय बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनामी अपराधियों के लिए पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की जाएगी।