Uttarakhand Election : कांग्रेस ने जारी की 53 प्रत्याशियों की सूची

कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के लिए अपने 53 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड (जीआरजी) में बने वार रूम में पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी की। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हरीश रावत और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हरक सिंह रावत व उनकी बहू अनुकृति गोसांई का नाम नहीं है। पार्टी ने सभी नौ सिटिंग विधायकों प्रीतम सिंह, मनोज रावत, ममता राकेश, काजी निजामुद्दीन, फुरकान अहमद. हरीश धामी, करन माहारा, आदेश सिंह चौहान और गोविंद सिंह कुंजवाल को उन्हीं सीटों से उतारा है जहां से वे विधायक हैं। इसके अलावा हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले यशपाल आर्य को बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य को कांग्रेस ने नैनीताल से उतारा है। इसके अलावा पुरोला सुरक्षित सीट पर विधायक रहे राजकुमार पिछले दिनों भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस सीट पर पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए मालचंद को को मौका दिया है। जबकि हल्द्वानी में पार्टी की दिग्गज नेता रहीं इंदिरा हृदयेश के निधन के बाद इस पर पार्टी ने उनके पुत्र सुमित हृदयेश को उतारा है।   पार्टी ने जिन महिलाओं को टिकट दिया है उनमें से मसूरी से गोदावरी थापली, भगवानपुर से ममता राकेश और रुद्रपुर से मीना शर्मा के नाम शामिल हैं। 

View Post

कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों की सूची
-सीट और प्रत्याशी का नाम-
पुरोला -मालचंद
यमुनोत्री -दीपक बिजल्वाण
गंगोत्री -विजयपाल सिंह सजवाण
बदरीनाथ-राजेंद्र सिंह भंडारी
थराली (अ.जा) -डॉ. जीत राम
कर्णप्रयाग -मुकेश सिंह नेगी
केदारनाथ -मनोज रावत
रुद्रप्रयाग -प्रदीप थपलियाल
घनसाली (अ.जा) -धनीलाल शाह
देवप्रयाग -मंत्री प्रसाद नैथानी
प्रतापनगर -विक्रम सिंह नेगी
धनौल्टी -जोत सिंह बिष्ट
चकराता (अ.ज.जा) – प्रीतम सिंह
विकासनगर -नव प्रभात
सहसपुर -आर्येंद्र शर्मा
धर्मपुर -दिनेश अग्रवाल
रायपुर -हीरा सिंह बिष्ट
राजपुर रोड (अ.जा) -राजकुमार
मसूरी – गोदावरी थापली
हरिद्वार -सतपाल ब्रह्मचारी
बीएचईएल रानीपुर – राजवीर सिंह चौहान
भगवानपुर (अ.जा) – ममता राकेश
पिरान कलियर – मोहमद फुरकान अहमद
मंगलौर -काजी निजामुद्दीन
यमकेश्वर -शैलेंद्र सिंह रावत
पौड़ी (अ.जा) – नवल किशोर
श्रीनगर -गणेश गोदियाल
कोटद्वार -सुरेंद्र सिंह नेगी
धारचूला -हरीश सिंह धामी
डीडीहाट -प्रदीप सिंह
पिथौरागढ़ -मयूख महर
गंगोलीहाट (अ. जा) -खजान चंद्र गुड्डू
कपकोट -ललित मोहन फर्स्वाण
बागेश्वर (अ. जा)- रंजीत दास
द्वारहाट -मदन बिष्ट
रानीखेत -करण महरा
सोमेश्वर (अ.जा)- राजेंद्र बाराकोटी
अल्मोड़ा -मनोज तिवारी
जागेश्वर -गोविंद सिंह कुंजवाल
लोहाघाट -खुशाल सिंह अधिकारी
चंपावत -हेमेश खर्कवाल
भीमताल -दान सिंह भंडारी
नैनीताल (अ.जा) – संजीव आर्य
हल्द्वानी -सुमित हृदयेश
जसपुर – आदेश सिंह चौहान
काशीपुर -नरेंद्र चंद्र सिंह
बाजपुर (अ.जा) – यशपाल आर्य
गदरपुर-प्रेमानंद महाजन
रुद्रपुर -मीना शर्मा
किच्छा -तिलक राज बेहड़
सितारगंज -नवतेज पाल सिंह
नानकमत्ता (अ.ज.जा)- गोपाल सिंह राणा
खटीमा -भुवन चंद्र कापड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!