उत्तराखंड : BJP की सरकार बनते ही लागू करेंगे समान नागरिक संहिता-धामी
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि राज्य में नई भाजपा सरकार के शपथ लेने के तुरंत राज्य में समान नागरिक संहिता की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यह कानून सामाजिक सद्भाव को बढ़ाएगा, लैंगिक न्याय को बढ़ावा देगा और महिला सशक्तिकरण को मजबूत करेगा। इसके साथ ही ‘राज्य की असाधारण सांस्कृतिक.आध्यात्मिक पहचान और पर्यावरण’ की रक्षा करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनते ही मसौदा तैयार करने के लिए एक समिति बनायी जायेगी। धामी ने कहा कि यह समान नागरिक संहिता सभी लोगों के लिए विवाह, तलाक, भूमि-संपत्ति और विरासत के संबंध में समान कानून प्रदान करेगी, चाहे उनका जो भी धर्म हो।