Friday, November 20, 2026
Uttarakhand

पार्षद की पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

पार्षद की पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

पुलिस से की कार्रवाई की मांग

हरिद्वार, 19 नवम्बर। घरेलू विवाद को लेकर पार्षद सुमित त्यागी की पत्नी साक्षी त्यागी ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि 11 मई 2026 को उनकी शादी हुई थी। हम दोनों की मर्जी से विवाह हुआ था। जब से शादी हुई है। सुमित त्यागी एवं उसका परिवार दहेज की मांग को लेकर लगातार मुझे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। कई बार सुमित त्यागी मेरे साथ मार पिटाई भी कर चुका है। 14 नवम्बर को सुमित त्यागी ने मेरी मां नूतन त्यागी के साथ भी मार पिटाई की और मुझे भी मारा। जिसकी शिकायत उन्होंने जगजीतपुर पुलिस को दी। पुलिस ने सुमित त्यागी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन अब मुकदमा वापस लेने के लिए मुझे मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है। दबाव डाला जा रहा है कि मुकदमा वापस लो। साक्षी त्यागी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी मेरे परिवार के ऊपर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। उन्होंने पुलिस से जान माल सुरक्षा की गुहार लगाते हुए न्याय देने की मांग की है। साक्षी त्यागी की माता नूतन त्यागी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र भाषा में की जा रही टीका टिप्पणी से काफी आहत है। उन्होंने कहा कि कि पार्षद सुमित त्यागी के खिलाफ पुलिस को करवाई करनी चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!