Monday, November 9, 2026
Uttarakhand

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ पुस्तक का विमोचन, पदक विजेता छात्राओं से जिलाधिकारी ने किया संवाद

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ पुस्तक का विमोचन, पदक विजेता छात्राओं से जिलाधिकारी ने किया संवाद

राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज एनआईसी कक्ष में ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भारत भूषण भट्ट एवं जिला पंचायत सदस्य श्री अमित मेखण्डी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पुस्तक में राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अगस्त्यमुनि खेल छात्रावास से पहुंचीं पदक विजेता छात्राओं के साथ संवाद किया। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं संसाधनों की जानकारी लेते हुए छात्राओं से उनके पठन-पाठन और खेल गतिविधियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनकी खेल संबंधी उपलब्धियों, प्रशिक्षण एवं अभ्यास के अनुभवों को जाना। साथ ही छात्रावास में उन्हें मिल रही सुविधाओं और किसी प्रकार की समस्या के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, जिला खेल अधिकारी मनोज चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!