Thursday, November 5, 2026
Uttarakhand

रूद्रपुर में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया

जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में युवा भवन रूद्रपुर में जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जनपद के समस्त विकास खण्डों से आए प्रतिभाशाली युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कला प्रतिभा एवं सांस्कृतिक अभिरुचि का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय महापौर विकास शर्मा द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधन करते हुए कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर एवं उसकी प्रगति के आधार स्तम्भ होते है। युवाओं की प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना तथा उनकी रचनात्मक एवं सास्कृतिक क्षमताओं को प्रोत्साहित करना ऐसे आयोजनों का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

युवा महोत्सव के अन्तर्गत पारम्परिक लोक संस्कृति विरासत के संरक्षण तथा संवर्धन को ध्यान में रखते हुए लोकगीत, लोकनृत्य एव नुक्कड नाटक आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों द्वारा पारम्परिक लोकगीत एवं नृत्य शैलियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।

जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने का सशक्त मंच है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ-साथ हमारी समृद्ध लोक संस्कृति एवं परम्पराओं का संरक्षण भी होता है।

लोकगीत प्रतियोगिता में थारू खड़ी बोली में खटीमा प्रथम, नोगजे पब्लिक स्कूल खटीमा द्वितीय, व विकास खण्ड रूद्रपुर तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह नुक्कड़ नाटक में खटीमा प्रथम, सरदार भगत सिंह महाविद्यालय रूद्रपुर द्वितीय व विकास खण्ड जसपुर तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर डिजिटल युवा महोत्सव-2026 में विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृत्तीय स्थान पर रहे युवाओं को पुरस्कार स्वरूप पांच हजार, तीन हजार व दो हजार धनराशि का चैक देकर सम्मानित किया गया है।

मंच का संचालन- हरीश दनाई एवं धीरज पाण्डे द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से लगभग 415 युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर बीओ पीआरडी अमित सैनी, विपिन गौतम, व्यायाम प्रशिक्षक, नन्द किशोर जोशी, राजेन्द्र लाल वर्मा, खेल प्रशिक्षक रवि कुमार, विमल पाण्डे, शलैन्द्र सिंह, धर्म सिंह, शुभम, संदीप कुमार, आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!