Sunday, March 16, 2025
FoodHealthLatestNational

सेहत और स्वाद का संगम, दूध और गुड़

गुड़, स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है। इसका सेवन करने से मुंह के स्वाद के साथ हमे कई बीमारियों से मुक्ति भी मिल सकती है।
दूध के साथ अक्सर ही घर के बड़े लोगों को गुड़ का सेवन करते देखा होगा। कई लोगों को दूध के साथ गुड़ खाना पसंद नहीं है। लेकिन क्या आप इसके फायदे जानते हैं? दूध के साथ गुड़ का सेवन करने के स्वास्थ्य लाभ जानने के बाद आप भी इसे खाने से परहेज नहीं कर पाएंगे।

जानिए इसके सेहतमंद फायदों के बारे में…

गुड़ का सेवन करने से हमारा खून शुद्ध होता है और दूध हमारे शरीर में ऊर्जा बनाएं रखता है। इसलिए हमें हर रोज सोने से पहले दूध में गुड़ डालकर पीना चाहिए।

इसे खाने से हमारी पाचन क्रिया से जुड़ी सारी समस्याएं दूर हो जाती है, साथ ही इसका सेवन करने से पेट में गैस नहीं बनती।
अगर जोड़ों में दर्द रहता है तो हर रोज गुड़ की छोटा सा पीस अदरक के साथ मिलाकर खाएं और गरम दूध पीएं। ऐसा करने से जोड़ मजबूत होंगे और दर्द भी दूर हो जाएगा।

गुड़ का सेवन करने से बाल अच्छे होते हैं और त्वचा मुलायम बनती है। अगर चेहरे पर मुंहासे और एक्ने हैं तो इसे खाने से वह भी ठीक हो जाएंगे।

महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से बचने के लिए गरम दूध में गुड़ डालकर कर जरूर पीना चाहिए।

डॉक्टर हमेशा गर्भवती महिलाओं को थकावट और कमजोरी को दूर करने से लिए गुड़ का सेवन करने के सलाह देते हैं। अगर गर्भवती महिला हर रोज गुड़ खाती है तो उन्हें एनीमिया नहीं होता।

मांसपेशियों की मजबूती के लिए आप हर रोज एक गिलास दूध में गुड़ डाल कर पीएं।

अगर अस्थमा की दिक्कत है तो घर में गुड़ और काले तिल के लड्डू बना कर खाएं और इसके बाद एक ग्लास गरम दूध का सेवन करें।

अगर मोटापे के शिकार हैं तो इसे बचने के लिए गुड़ को शक्कर की जगह दूध या चाय में डाल कर पीएं।

Dr. (Vaidhya) Deepak Kumar
Adarsh Ayurvedic Pharmacy
Kankhal Hardwar
[email protected]
Contact: – 9897902760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!