Tuesday, June 17, 2025
Deharadun

रॉंग साइड से फिसकर ट्रक के नीचे जा घुसे तीन बाइक सवार,एक की मौत,दो गंभीर

सहसपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोग रॉन्ग साइड से फिसल कर ट्रक के नीचे घुस गये। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल गो गये। मौके पर पहंुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहंुचाया। जहां डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र कि लांघा रोड तिराहे के पास बाइक सवार तीन लोग रॉन्ग साइड से आने के कारण फिसल कर ट्रक के नीचे आ ग।. हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना पुलिस की दी गई। पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पंहुची। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जबकि एक युवक को गम्भीर हालत में विकासनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिय। दो लोगों का नजदीकी अस्पताल मे इलाज चल रहा है।

सहसपुर थाना के एसएस आई ने बताया सहसपुर थाना क्षेत्र के लांघा रोड के तिराहे पर बाइक सवार रॉन्ग साइड से आकर फिसल गए। जिसके बाद वे ट्रक के नीचे आने से गंभीर घायल हो गए। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों को काफी चोटें आई। घायल अवस्था मे तीनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एक युवक को गम्भीर हालत मे विकासनगर अस्पताल मे ले जाया गया। डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दो लोगों का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान आशिक(25) निवासी सहसपुर, फरमान( 24) फुरकत अली निवासी सहसपुर के रूप में हुई है। मृतक की पहचान आजम (21) वर्ष निवासी सहसपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनमा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!