सितारगंज की महिला को बदायूं में बेचा, बरामद महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जनपद से एक महिला को नौकरी का झांसा देकर उसे पहले यूपी के बरेली और उसके बाद बदायूं ले जा कर 60 हजार रूपये में बेच दिया गया। पुलिस द्वारा बरामद की गयी महिला ने आरोपियों पर गैंगरेप का भी आरोप लगाया है। इस महिला के पति द्वारा महिला के गुम होने की सूचना पर सुरागकसी करते हुए हुए बदायूं पहुंची उघमसिंहनगर जिले की पुलिस ने बदायूं से महिला और उसकी बेटी को सकुशल बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पति की मजदूरी से घर न चलने और घर की माली हालत खराब होने पर यह महिला नौकरी करना चाहती थी। जिसे बरेली निवासी पेंटर सुकेश ने बरेली में नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोटरसाईकिल पर अपने साथ पिहले सतारंगज ले गया। वहां से पेंटर के पिता के साथ उसे बरेली ले जाया गया। बरेली से सुकेश के पिता रामवीर, मां समता और बहन प्रियंका ने उसे बदायूं के जगवासही, मूसाझाग निवासी राम सिंह, उसके बेटे राजवीर सिंह और दामाद ;नाम अज्ञात, के साथ बदायूं भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि बदायूं पहुंचने पर आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने महिला को 60 हजार रुपये में खरीदा है। आरोपियों ने महिला की बेटी की गर्दन पर चाकू रखकर महिला के साथ गैंगरेप भी किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!