राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने 78वें बलिदान दिवस पर श्रीदेव सुमन को याद किया

हरिद्वार। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने महान स्वतंत्रता सेनानी और टिहरी जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन के 78वें बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शिवालिक नगर के सामुदायिक केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में दिवंगत राज्य आंदोलनकारी दिक्का रावत को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी ने श्रीदेव सुमन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे आजीवन सामंत शाही के खिलाफ लड़ते रहे और उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को उनके संघर्ष पूर्ण जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। सभा में श्रीमती विजय जोशी, देवेश्वरी गैरोला, श्रीराम चमोली, अजब सिंह चौहान, एस एस रावत, ख्यात सिंह रावत, जे पी जोशी, सुरेंद्र प्रसाद बौंठियाल, जसवंत सिंह बिष्ट आदि ने अपने विचार प्रकट करते हुए अमर शहीद श्रीदेव सुमन के बलिदानी जीवन पर प्रकाश डाला।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में भूपेंद्र भट्ट,बुद्धि राणा,पुष्पा काला,विष्णु दत्त सेमवाल,यू डी काला,शूरवीर सिंह सजवाण, बचन सिंह कुमांई,भगवती प्रसाद काला,ललिता सिंह रावत,शूरवीर सिंह राणा,शिवराम पुरी,प्रताप सिंह थपलियाल, महावीर सिंह रावत, श्रीचंद बुटोला, के एन जोशी, ललित मोहन जोशी, विमला रावत, शीला गुसांईं, कौशल्या रौतेला, प्रेम सिंह रावत,कमला नेगी, मुन्नी धमांदा,हरिप्रिया कांडपाल,विमला गुसांईं,यशोदा नेगी,धीरज सिंह, राम सिंह भंडारी, परमानंद बहुगुणा,एम एस नेगी, त्रिलोक चंद ,सतीश चंद्र कुकरेती,एस पी मुलासी, डी एन उनियाल, उर्मिला उनियाल, भगवती तिवारी, भुवनेश्वरी भट्ट, दिनेश भट्ट,निशा कुकरेती, ओपी कुकरेती, मदन मोहन सिलस्वाल,जगदीश सिंह रावत,सत्येंद्र सिंह रावत,किशोर नैथानी,प्रताप सिंह बिष्ट,राजेंद्र प्रसाद मंमगाई, मोहनलाल नवानी,पुष्पा देवी,सुशीला रावत, कुंवर सिंह गुसांईं,शशि भूषण घिडियाल, यू एस नेगी, सरिता घिडियाल, गंगा देवी, सुरेंद्र सिंह नेगी,लक्ष्मी नेगी,सुष्मिता नैथानी,त्रिलोक चंद भट्ट, सरोज बहुगुणा,सरोजनी रावत, बीना देवी भारतेन्दु भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!