चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर यमुनोत्री कूच, पुलिस ने रास्‍ता रोका

कोराना के कारण रोकी गयी चारधाम यात्रा को शुरू करने की मांग को लेकर उत्‍तरकाशी के विभिन्न संगठनों और यात्रा व्‍यवसाय से जुड़े स्‍थानीय लोगों ने यमुनोत्री कूच किया। जिनकेे यमुनोत्री पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने जानकी चट्टी में भारी पुलिसबल तैैनात कर उन्‍हें आगे बढ़ने से रोक दिया गया। आन्‍दोनकारियों ने सुबह ही यमुनोत्री कूच करना था किन्‍तु यमुनोत्री मार्ग पर भूस्खलन से रास्ता बंद होने के कारण वे दोपहर को यमुनोत्री के लिये निकले। किन्‍तु विभिन्‍न संगठनों के पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने जानकीचट्टी में भारी पुलिसबल तैनात कर दिया था। जैसे ही प्रदर्शनकारी पहुंचे पुलिस ने उन्हें बैरियर लगा कर रोक दिया। आगे बढ़ने से रोके जाने पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बुधवार को आयोजित आ मयुनोत्री कूच में होटल एसोसिएशन, टैक्सी-मैक्सी महासंघ सहित यात्रा से जुड़े स्‍थानीय लोग शामिल हुए। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन राणा ने बताया कि प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। लेकिन चारधाम यात्रा बंद किया गया है। इससे क्षेत्र के कारोबारियों के समक्ष रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!