दिल्ली की सड़कों पर फंसा एयर इंडिया का पैसेंजर प्लेन
एयर इंडिया का एक विमान दिल्ली हवाई अड्डे के पास एक फुटब्रिज के नीचे फंसा देखा गया। दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर रुके हुए विशाल हवाई जहाज का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को देखकर हर कोई सोच में पड़ गया है कि भला ऐसे कैसे हो सकता है। कोई विमान फुटब्रिज के नीचे कैसे फंस सकता है।
एयर इंडिया ने कथित तौर पर पुष्टि की है कि विमान सेवा में नहीं था। इसे रद्द किया गया था। विमान एयरलाइन द्वारा बेचा गया था। जब उसका नया मालिक उसे हवाई अड्डे से ले जा रहा था तब विमान फुटब्रिज के नीचे फंस गया। राष्ट्रीय वाहक ने भी पुष्टि की कि इससे कोई दुर्घटना नहीं हुई थी। वायरल वीडियो में, विमान का थोड़ा हिस्सा पुल से बाहर निकल रहा था लेकिन फंस गया। हांलाकि ये वीडियो 3 अक्टूबर 2021 की है।