संपत्ति के लालच में बेटी को मारने के लिये खिला दिया पारा, हालत गंभीर

हरिद्वार जनपद के रूड़की में रहने वाली एक मां सम्पत्ति के लालच में इतनी अंधी हो गयी कि उसने अपनी ही बेटी को रास्ते से हटाने के लिए उसे पारा खिला दिया। जिसके बाद लड़की की बड़ी बहनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया अस्पताल में हुए अल्ट्रासाउंड में पता चला कि निम्मी के पेट में पारा है। पहले उसे रूड़की के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत बिगड़ने पर एम्स ऋषिकेश में भर्ती करवाया है। जहां वह जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रही है। इस मामले में पुलिस ने निर्मला नाम की महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रूड़की के कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के प्रीत विहार में रहने वाली ईशा कटारिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी सौतेली में ने उसकी छोटी बहन निम्मी को खाने में जहर दिया है। पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि उसकी सौतेली मां उनसे अच्छा बर्ताव नहीं करती और सभी बहनों को बात-बात पर प्रताड़ित करती है। सौतेली मां मकान पर कब्जा कर उन्हें घर से बाहर निकाल देना चाहती है। आरोपी महिला का पहले पति से एक बेटा है। संपत्ति पाने के लिए ही उसने निम्मी को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!