इंसानों के लिए डॉक्टर नहीं, DM की गाय के इलाज के लिए 7 डॉक्टर

फतेहपुर (उ0प्र0) जिस देश के अस्पतालों में मरीजों के उपचार के लिए डाक्टर नहीं मिल पाते उस देश के एक शहर के आईएएस की पावर का जलवा देखकर आप भी दंग रह जायेंगे। यह गाय की किस्मत कहें या डीएम का जलवा जहां गाय के इलाज के लिए 1-2 नहीं बल्कि लिए 7 डॉक्टरों की टीम लगी है। डाक्टर एक-एक कर पूरे हफ्ते गाय की देखभाल करते हैं, इसके अलावा एक पशु चिकित्सक रिजर्व में रखा गया है। ये डाक्टर रोज शाम को अपने से बड़े अधिकारी को गाय की तबियत के बारे में रिपोर्ट देते हैं।
मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे से जुड़ा है। डीएम ने सरकारी आवास पर तीन गाय पाली हुई हैं। जिनमें से एक की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। डीएम के कहने पर पूरा पशु चिकित्सा विभाग गाय की देखभाल के लिए एक टांग पर खड़ा है।
जिले में मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉ0 एस.के. तिवारी ने बकायदा एक आदेश जारी कर सात डाक्टरों की लगाई है। यह भी कहा गया है उक्त कार्य मे स्थिलत अक्षम्य है।
क्ड-मैडम की इसेय के इलाज में 7 डॉक्टरों की ड्यूटीरूसातों दिन अलग-अलग लोगों को लगाया, जानवर की तबीयत की रोज जानकारी बड़े अफसर को देनी होगी। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे की पति भी कानपुर के जिलाधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!