Monday, January 19, 2026
Uttarakhand

टिहरी झील में कार गिरने से दो की मौत, अन्‍य की तलाश जारी

मारुति आल्टो कार के अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिरने से दो लोगों की मृत्‍यु हो गयी। जबकि धरासू पुलिस के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम द्वारा झील में कार सवार अन्‍य लोगों की तलाश की जा रही है। घटना टिहरी झील में चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर स्यांसू पुल से करीब सौ मीटर पहले हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार इस हादसे में तीन लोग लापता बताए जा रहे थे जिनमें से दाे के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान शेर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ल्वारखा टिहरी और शीशपाल रावत पुत्र सूरत सिंह रावत निवासी सियाशु जिला टिहरी के रूप में हुई है। लापता दूसरे व्‍यक्ति की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!